फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से किन्नौर कैलाश मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। जिले में मंगलवार को सुबह से शाम तक लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी बारिश के कारण किन्नौर कैलाश यात्रा को प्रशासन ने अस्थायी रूप से रोक दिया है। करीब 100 श्रद्धालु किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए थे। वे तांगलिंग खड्ड में आई बाढ़ के कारण पुल बहने के बाद गुफा में फंस गए हैं। इस घटना के बाद, प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया है। उधर, पर्यटन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाइक के अनुसार, सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बचाव दल को रवाना किया गया है।
विज्ञापन

किन्नौर कैलाश यात्रा जुलाई और अगस्त में बारिश के चलते चार बार प्रशासन को बंद करना पड़ा। तेज बारिश के कारण किन्नौर जाने वाले कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। प्रशासन की टीमें मार्गों को साफ करने में लगी हुई हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें