फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला घाटी के चार नालों में आई बाढ़, मचाई तबाही

विज्ञापन
स्कीबा के नज दीक एनएच पांच पर भूस्खलन होने से बंद मार्ग। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बटसेरी के सिगन खड्ड में दो पैदल पुल आए चपेट में, नुकसान के आकलन में जुटी राजस्व टीम
विज्ञापन

रिब्बा नाले में भी आई बाढ़, 15 मीटर एनएच ध्वस्त, यातायात ठप
भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
पूह काजा की ओर जाने वाली वाहनों की आवाजाही ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बरसात आफत बनकर बरस रही है। मंगलवार को रिब्बा नाले में बाढ़ की चपेट में आने 15 मीटर एनएच ध्वस्त हो गया है और यातायात ठप हो गया है। वहीं, सांगला घाटी के चार नालों में बाढ़ आने से दो पैदल पुल बह गए हैं और ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मंगलवार सुबह से भारी बारिश के चलते सांगला तहसील के बटसेरी गांव के सिगन खड्ड में बाढ़ आने से दो पैदल पुल बह गए। बटसेरी से हुरबा जाने वाला पुल करीब आठ लाख की लागत से निर्मित करीब 15 मीटर पुल चपेट में आ गया है। वहीं, करीब डेढ़ लाख की लागत से ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से बना पुल भी बाढ़ में बह गया है। ऐसे में अब रिंगिनदेशो को ग्रामीणों का संपर्क कट गया है। ग्रामीण इन क्षेत्रों में अपने पशुओं को चराने ले जाते हैं। इसके अलावा सांगला वैली के गंगारंग नाला और टोंगटोंगचे नाले सहित देवर खड्ड में भी बाढ़ आई है। क्षेत्र के लोग दहशत में है। वहीं, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रिब्बा नाले में भी भयंकर बाढ़ आई और यातायात ठप हो गया है। बाढ़ से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच का करीब 15 मीटर हिस्सा भी चपेट में आया है। पूह-काजा की ओर यातायात ठप हो गया है। वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआओ) के ओसी पोवारी प्रदीप सिंह ने कहा कि अभी भी नाले में मलबा आ रहा है। एनएच को बहाल करने के लिए मौके पर चार मशीनें तैनात कर रखी हैं और नाले का जलस्तर सामान्य होते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उधर, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह का कहना है कि सांगला के बटसेरी के सिगन खड्ड में बाढ़ आने से दो पुल बह गए हैं। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
नाले के पार फंसे 60 यात्री
सांगला (किन्नौर)। ढाबा तंगलिंग के पास नाले में बहे पुल के पार फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंची और पानी के बहाव के कम होते ही सीढ़ियों के अस्थायी पुल के माध्यम से रेस्क्यू शुरू किया। नाले के उस पार अभी करीब 60 फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगुलसरी में आधा घंटा बंद रहा एनएच पांच
जिले में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण मंगलवार सुबह निगुलसरी में भी करीब 6:30 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए। ऐसे में करीब आधा घंटा एनएच पांच पर यातायात बंद रहा। इसके बाद यातायात सुचारु किया गया। कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि एनएच-पांच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था और यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

स्कीबा के नज दीक एनएच पांच पर भूस्खलन होने से बंद मार्ग। स्त्रोत जागरूक पाठक

स्कीबा के नज दीक एनएच पांच पर भूस्खलन होने से बंद मार्ग। स्त्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें