बटसेरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बने खवांगी स्कूल के टीम मुख्यातिथि से ट्र
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटसेरी में कल्पा खंड के 12 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्राथमिक पाठशालाओं की 20 टीमों के बीच हुए चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में कल्पा खंड के बीडीसी अध्यक्ष गंगा राम नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेताओं टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और लंबी कूद का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के बैटमिंटन मुकाबले में छात्राओं में केंद्र पाठशाला सांगला प्रथम और दूसरे स्थान पर केंद्र प्राथमिक पाठशाला बटसेरी नेे रहा। छात्र वर्ग में केंद्र प्राथमिक पाठशाला पांगी प्रथम और दूसरे स्थान केंद्र प्राथमिक पाठशाला खवांगी रहा। इसके अलावा वॉलीबाल के छात्रा वर्ग में ख्वांगी प्रथम और दूसरे स्थान पर प्राथमिक पाठशाला पांगी ने हासिल किया। छात्र वर्ग में बटसेरी प्रथम और दूसरे स्थान पर खवांगी, खो-खो छात्राओं में खवांगी और कामरू दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं, छात्र वर्ग में खवांगी प्रथम और दूसरे स्थान पर तांगलिंग स्कूल रहा। कबड्डी के छात्रा वर्ग में पांगी प्रथम स्थान पर और दूसरा स्थान पर कोटी ने हासिल किया, जबकि छात्र वर्ग में कड़छम प्रथम और दूसरे स्थान पर खवांगी स्कूल रहा। मार्चपास में प्रथम खवांगी और ओवरऑल चैंपियन केंद्र प्राथमिक पाठशाला खवांगी स्कूल के नाम पर रहा। इस मौके पर बीडीसी कल्पा खंड उपाध्यक्ष छै डोलमा, ग्राम, पंचायत बटसेरी प्रधान प्रदीप नेगी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी आशा रानी, अध्यक्ष शिक्षक महेंद्र कुमार, मंच संचालक राज कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।