फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में महिला मंडर कटार बना विजेता

विज्ञापन
दलाश में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडी जीत के लिए दमखम दिखाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। ऐतिहासिक ऋषि मेले की पूर्व संध्या पर सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल कटार प्रथम रहा है। वहीं महिला मंडल कुठेड़ ने दूसरे स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में देवकृष्ण शर्मा ने पहले और घटेश्वर शर्मा ने दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन सिंगल में हेमंत नेगी प्रथम और अमन ने दूसरे स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल में हेमंत, अमन प्रथम जबकि सनी और अमन दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में देवठी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वॉलीबाल स्पर्धा में शिमला प्रथम और स्पोर्ट्स हॉस्टल मत्याना दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने क्लब के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष किशन ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष हिम्मत ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाल वर्मा, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उपप्रधान सोहनी राम राठी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष विक्की वर्मा, क्लब के प्रधान विद्या सागर, कोषाध्यक्ष दुष्यंत परमार और राबकी ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें