एसडीएम भावानगर विमला वर्मा यांगपा- काफनू संपर्क मार्ग का जायजा लेतीं हुईं।
भावानगर ( किन्नौर)। जिला किन्नौर के काफनू-यांगपा संपर्क मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। डंगा गिरने से यह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। इस कारण यांगपा गांव का संपर्क यातायात के लिए शेष दुनिया से कट गया था।
लोक निर्माण विभाग ने मार्ग अवरुद्ध होते ही सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया था। बड़ा डंगा गिरने के कारण मार्ग बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने काफनू-यांगपा मार्ग की बहाली का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द डंगा लगाने के लिए कहा। यांगपा में शुक्रवार दोपहर के बाद लोक निर्माण विभाग भावानगर ने अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल कर दिया है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार नानक राम नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर निहाल चारस, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी, कनिष्ठ अभियंता रनवीर नेगी, जिला परिषद सदस्य मीरा नेगी, ग्राम पंचायत यांगपा के प्रधान कृष्णा नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद