फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने की लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस

विज्ञापन
रामपुर में प्रैसवार्ता करते जिला किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी और कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की है। भाजपा नेता कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्यों को डरा-धमका कर अपने पक्ष में करने में लगे हैं। यह बात जिला किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने रामपुर में प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी चुनाव आयोग के नियमों की अनदेखी कर सरकार और अपने पद का दुरुपयोग कर सभी जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने में लगे हैं, जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निचार में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के पास 7 और भाजपा के पास भी 7 बीडीसी सदस्य हैं। एक निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कुमार ने कांग्रेस का समर्थन देना था, लेकिन सूरत नेगी ने भावनगर में सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निर्दलीय बीडीसी सदस्य को डरा-धमका कर अपने घर भेज दिया। इससे सुशील को चुनाव में भाग लेने से रोका गया। कहा कि पुलिस प्रशासन और भाजपा ने मिलकर सुशील कुमार पर दबाव बनाने की कोशिश की है।
कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि जब तक बीडीसी निचार के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक सूरत नेगी को किन्नौर से बाहर भेजा जाए।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सूरत नेगी वन निगम में काम कम और ठेकेदारों के लिए ज्यादा काम करते हैं। लकड़ी के डिपुओं में बालन की लकड़ी न होने से सर्दियों में लोगों को परेशानी हो रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, केवल राम नेगी, ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के प्रवक्ता ध्रुव शर्मा और राहुल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें