फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौंडा में हिम वीरांगनाओं ने धूमधाम से मनाया हवा स्थापना दिवस

विज्ञापन
आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के जुबली हाल में हवा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं महिलाएं। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन के बौंडा स्थित आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के जुबली हाल में हवा सदस्यों और हिम वीरांगनाओं ने 28वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाहिनी के सेनानी शोभन सिंह राणा ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सदस्य निधि यादव ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हवा सदस्यों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसमें नाटी, भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मंजू, प्रियंका, शिवानी, संजना, शालू धीमान, रीना, अंजना, सुप्रिया और हिम वीरांगनाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में शोभन सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वालों को पुरस्कार वितरित किए। हवा सदस्यों से कैलेंडर के अनुसार कार्य हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन की सलाह भी दी। उन्होंने हवा सदस्यों के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं होंगी उसे हर संभव वाहिनी स्तर पर लागू करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें