नारकंडा के समिति हाल में एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा नवनियुक्त प्रधानों और उपप्रधानों के साथ बैठक क?
- फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा की सभी 28 पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों की शनिवार को नारकंडा के समिति हाल में एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी नारकंडा मौजूद रहे।
शपथ समारोह के बाद एसडीएम कुमारसैन ने सभी 28 पंचायतों के प्रधानों और उप प्रधानों को ईमानदारी का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा की अब नव नियुक्त प्रधानों और उप प्रधानों को एकजुट होकर ईमानदारी से अपनी अपनी पंचायतों का विकास बिना भेदभाव से करना होगा।
उन्होंने कहा पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का मुख्य केंद्र है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया की वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने का प्रयास करें।