फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ईशान इकाई अध्यक्ष, चमन उपाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा कॉलेज में स्वयंसेवकों का मेरा युवा भारत पोर्टल पर किया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शनिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी नए स्वयंसेवकों का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर उन्हें एनएसएस का सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के नवनियुक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार दफराइक का स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने उनके नेतृत्व में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए एनएसएस इकाई की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। स्वयंसेवक ईशान को इकाई अध्यक्ष तथा चमन को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य स्वयंसेवकों को सचिव, सहसचिव, जनसंपर्क संयोजक सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आगामी सत्र की गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य स्वयं से पहले आप (Not Me, But You) की भावना को आत्मसात करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही डॉ. अरुण कुमार दफराइक के नेतृत्व में सेवा कार्यों को नई दिशा देने का भी विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें