फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर प्रेजेंटेशन में ईशान विजेता

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित हिमालय दिवस पर लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण करते प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोदि
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में दो दिवसीय हिमालय दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में रसायन और वनस्पति विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय हिमालय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 7 सितंबर को दोनों विभाग के छात्र और छात्राओं ने विज्ञान विभाग के आसपास की सफाई करके हिमालय को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। वहीं 9 सितंबर को मॉडल और पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं का थीम रोल ऑफ साइंस इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट था। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

पोस्टर प्रेजेंटेशन में ईशान ने पहला, प्रीति नेगी ने दूसरा, अदिति मेहता और अंशिका तीसरे स्थान पर रही। मॉडल प्रजेंटेशन में बीएससी तृतीय वर्ष की सोनिया, स्मृति, भारती और अंकिता ने पहला, ईशा चौहान, नैन्सी, पारुल और तानिया के वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल व विजय लक्ष्मी, तानिया शर्मा, रचना और सकीना के कंजर्वेशन ऑफ सॉयन ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर स्मृति नेगी और तनीषा का एनर्जी मैनेजमेंट मॉडल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में ईशा चौहान ने पहला, आशा ठाकुर ने दूसरा, पिंकी ठाकुर और सुरेंद्र पॉल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। रसायन और वनस्पति विभाग के प्राध्यापकों और छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। प्रतियोगिता में डाॅ. शिवाली ठाकुर और डाॅ. अनीता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. राजेश नेगी, डाॅ. जीवन मसोई, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. पनमा नेगी और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें