सिग्मा स्कूल डकोलढ़ में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों छात्र और छात्राओं को जागरू
सिगमा स्कूल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनाया विश्व ओजोन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर की ओर से सिगमा स्कूल में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ ओजोन परत के संरक्षण पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ के उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अभियान में वातावरण में ओजोन के उत्सर्जन को सीमित और नियंत्रित करने के साथ पृथ्वी पर जीवन के सभी रूपों का संरक्षण और बचाव के लिए सभी को उपयोग करने की अपील की गई। इस दौरान सभी ने ओजोन मैत्री नागरिक बनने और ओजोन मंत्री वस्तुएं और सेवाओं का उपयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण रामपुर के अधिकारी और स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।