फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर करें सख्त कार्रवाई : जगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण से कार्य करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के विकास और योजनाओं के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और समय रहते इन कार्यों को जनता को समर्पित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण विकास संभव हो सके और आम जनमानस को सुखद सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग कल्पा, कड़छम और जल शक्ति विभाग पूह व रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग की ओर से कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों व योजनाओं की अद्यतन स्थिति का ब्योरा मांगा। उन्होंने केंद्रीय वित्तपोषित योजनाओं की भी रिपोर्ट मांगी और लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कल्पा और कड़छम मंडल में निर्माणाधीन विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और बारिश के कारण सड़कों को हुए नुकसान की मरम्मत शीघ्र पूरी करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जिले के संवेदनशील स्थानों में कार्य गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा ताकि आम लोगों को हो रही दिक्कतों से पूर्णतया राहत प्राप्त हो सके। नेगी ने जल शक्ति विभाग पूह और रिकांगपिओ मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी सर्दी के मौसम के मद्देनजर पाइप लाइनों को समय पर ठीक करें। निर्माणाधीन विभिन्न सिंचाई, पेयजल व मल निकासी योजनाओं के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने किया और जिले में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें