फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया टीम की खिलाड़ी रेणुका का रोहड़ू में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
रोहडू पहुंचने पर क्रिकेट खिलाडी रेणूका ठाकुर का स्वागत करते कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। कांग्रेस कमेटी रोहडू़ ने शनिवार को भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर का रोहडू़ पहुंचने पर परिधि भवन रोहडू़ में जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि रोहडू़ क्षेत्र के साथ-साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक छोटे गांव की युवती का शामिल होना गर्व की बात है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश के महासचिव और रोहडू़ के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रेणुका ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा लोगों को आशा है कि रेणुका ठाकुर आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेगी। क्रिकेट जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करेगी। विधायक मोहन ब्राक्टा ने रेणुका ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रदेश सरकार अपने तौर से अन्य खेलों में हिमाचल से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में एक उच्चस्तरीय सरकारी नौकरी दे रही है। उसी तर्ज पर रेणुका ठाकुर को भी सरकारी विभाग में नौकरी दी जाए। सम्मान समारोह ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहन लाल चौहान, जोगिंदर चौहान, रविंद्र जोरटा, हैप्पी मेहता और रवि रावत जिला शिमला के जिला अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस रोहडू़ के अध्यक्ष बलदेव सिंगटिया, सेवादल रोहडू़ अध्यक्ष सुदेश भरेट, वीरेंद्र नेगी, अश्वनी शर्मा और रजत हमटा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें