फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प : जगत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने कला मंच चांगो में 1.22 करोड की राशि से निर्मित निरीक्षण कुटीर का किया लोकार्पण
विज्ञापन


रॉकलैंड पांगी ने वाईसीसी दल लियो को हराकर जीता क्रिकेट खिताब

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह खंड की चांगो पंचायत में टाशी थोंग्यांग खेलकूद और सांस्कृतिक क्लब चांगो की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जमीन का मालिकाना हक उपलब्ध करवाने के प्रति वर्तमान प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है।

मंत्री ने कला मंच चांगो में एक करोड़, 22 लाख रुपये की राशि से निर्मित निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से समग्र हिमाचल का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश सहित जनजातीय जिले के लोगों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने टाशी थोंग्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्लब चांगो को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉकलैंड पांगी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वाईसीसी दल लियो उपविजेता रहा। वॉलीबाल में जागर कॉर्ट-1 ने प्रथम और जागर कॉर्ट-2 ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मंत्री ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इससे पूर्व अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने मुख्य अतिथि का टोपी और खतक भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, प्रधान चांगो पंचायत टाशी डोलमा सहित स्थानीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें