आपदा पर शिविर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में सुबह 10:00 बजे आपदा से बचाव को लेकर शिविर लगाया जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता : सेरी मझाली में बशड़ी और कराली के मध्य सुबह 10:00 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी।
जांच शिविर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर में सुबह 11:00 बजे से वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोतियाबिंद जांच शिविर का शुभारंभ होगा।
समिति की बैठक : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पूर्वाह्न 11:00 बजे पुजारली नंबर -4 में पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्कर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
शिविर : देवता बकरालू एक्टांगा सहारा समिति स्पैल की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे आग से बचाव पर शिविर लगाया जाएगा। अग्निशमन केंद्र वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र पराला, दरकल केंद्र रोहडू और चिड़गांव के प्रभारी लोगों को आग से बचाव पर जागरूक करेंगे।