नेरवा में क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़
नेरवा क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को देखने के लिए उमड़े दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। फ्रेंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब नेरवा की ओर से 26वें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के स्टेडियम में मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रॉयल वैली मड़ावग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चूड़ेश्वर वॉरियर्स हामल को 10 विकेट से हराया। रॉयल वैली मड़ावग के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में लव ब्रर्द्स स्पोर्ट्स ने महादेव हाटी इलेवन सिरमौर को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जबकि बल्लेबाजों ने संयमित प्रदर्शन कर लक्ष्य हासिल किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बैट ब्रेकर्स रामपुर ने एसीसी ठियोग को 8 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में बैट ब्रेकर्स की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही सराहनीय रही, जिससे टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रॉयल वैली मड़ावग ने समाला शमैश शरस को 50 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस जीत के साथ रॉयल वैली मड़ावग टूर्नामेंट की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।