फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई शिक्षक की तैनाती तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। कन्या विद्यालय आनी में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अभिभावकों में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग ने विद्यालय से जिस राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते मेथेमेटिक्स विषय के शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर बीआरसीसी के पद पर भेजा है, उससे छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। चार महीने से शिक्षक न होने से पढ़ाई पूरी तरह बाधित हुई है, जिससे अभिभावकों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। अभिभावकों का दो टूक कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यदि उक्त विषय के शिक्षक की तैनाती नहीं हुई तो सभी अभिभावक आनी में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, पप्पू सत्या, रमेश कुमार, जेआर शर्मा, एलआर अग्रवाल, ब्यूटी देवी, राकेश, बिशना, मदन शर्मा, जीवानंद सहित अन्य अभिभावकों ने जिला शिक्षा उप निदेशक के दो दिन के भीतर शिक्षक तैनात करने के बयान की भी कड़े शब्दों में निंदा की है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने छठी से आठवीं तक का परिणाम घोषित किया और उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों और समस्याओं को भी सदन के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें