फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध पर लाए सरकार नहीं तो जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
रामपुर में परिवहन निगम के पीसमील वर्कर डटे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश जेसीसी की बैठक में पीसमील कर्मचारियों के हितों को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लेने से नाराज वर्करों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इसमें रामपुर डिपो में कार्यरत दो दर्जन पीसमील कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मियों ने चेताया है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे आने वाले समय में परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

पीसमील वर्कर यूनियन रामपुर इकाई के प्रधान नानक चंद ने बताया कि बीते लंबे समय से पीसमील कर्मचारी सरकार और निगम प्रबंधन से अनुबंध के तहत लाने की मांग कर रहे हैं। बीते अगस्त माह में भी पीसमील कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। इसके बाद नवंबर माह में कर्मचारियों को सरकार से आश्वासन मिला लेकिन सरकार की घोषणा कोरी साबित हो रही है। इस कारण कर्मचारियों को एक बार फिर हड़ताल का पर जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 910 और रामपुर डिपों में 29 पीसमील वर्कर तैनात हैं, जिन्हें अब अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। अपनी जायज मांगों को लेकर पीसमील वर्करों की टूल डाउन हड़ताल मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगी। नियमों के मुताबिक पांच और छह साल पूरा करने वाले वर्करों को अनुबंध के तहत लाया जाना था। मगर आठ से नौ वर्षों से कार्य कर रहे पीसमील वर्कर आज भी नाममात्र की दिहाड़ी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई की जल्द से जल्द उनकी मांगे पूरी की जाए। इस मौके पर अध्यक्ष हितेंद्र मेहता, सचिव कुलवंत शर्मा, उपाध्यक्ष रोशन लाल, राजकुमार, सागर चंद, जयप्रकाश और अमिताभ सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें