फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी की पांच सड़कों पर एचआरटीसी का बसें चलाने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बरसात के मौसम में आनी की पांच खस्ताहाल सड़कों पर एचआरटीसी ने बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया है। सड़कों की दयनीय हालत के कारण इन मार्गों पर हादसे के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इस फैसले से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आनी की ग्रामीण सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। इसके कारण कुछ रूट पहले से एचआरटीसी ने बसों को बंद कर दिया गया है और अब एक बार फिर पांच सड़कों पर बसों को बंद करने के फैसले से क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।
अड्डा इंचार्ज आनी रमेश गुप्ता ने बताया कि कंडुगाड-टिपर सड़क की हालत इतनी खराब है कि चालक ने बड़ी मुश्किल से बस यहां से निकाली है। इसके अलावा बालू-बलेहड, डूगाशिगान, सेरी-करशाला, अमरबाग-बारवी सड़क की हालत भी दयनीय है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती तब तक यहां बसों को नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं डुगा-शिगान सड़क की हालत इतनी खराब है कि क्षेत्र के बागवानों को सीजन में सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़कों की हालत सुधारने की मांग उठाई है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निरमंड राजेश शर्मा ने बताया कि कई सड़कों को दुरुस्त करने का काम जारी है। कच्ची सड़कों को मौसम साफ होते ही दुुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें