फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनने के दो साल भी लोट नहीं पहुंची बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के आउटर सिराज की रघुपुर घाटी के राणाबाग-लोट सड़क दो साल से तैयार है, बावजूद इसके अभी तक इस पर परिवहन निगम की सेवा का शुभारंभ नहीं हुआ है। मौजूदा समय में लोगों को कांडीबाग तक ही बस सेवा का लाभ मिल रहा है, ऐसे में फनौटी पंचायत के एक दर्जन गांव के लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि स्थानीय पंचायत के प्रधान और उपप्रधान कई बार स्थानीय विधायक और लोनिवि के अधिकारियों के समक्ष इस बात को रख चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान दीवान सिंह, उपप्रधान ध्यान सिंह, हंस राज, अशोक कुमार, बेली राम, निका राम, राजेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, भोला दत और डोला राम के अनुसार सड़क बनने से घाटी के लोग बस सेवा को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन सड़क निर्माण के दो साल बाद भी उन्हें बस की सुविधा नहीं मिली है। इसके चलते पंचायत के एक दर्जन गांव की करीब 500 आबादी को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। निगम की बस देर शाम को कांडीबाग पहुंचती है और यहां से बालू, बलेहड़, गनौचा, लोट, पारला लोट, डोहाड़, खाटू, बनाला, फनौटी, ऊपली फनौटी, जुहड़, दपांदा, झाकडूपानी, कुटी और दांधार गांव के लोगों को पैदल सफर कर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। खासकर सर्दी के मौसम में कड़ाके की ठंड में पैदल सफर आफत बन जाता है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पासंग नेगी ने कहा कि सड़क को लेकर सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जल्द ही इस संबंध में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें