रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार, इंद्रजीत, गीता भारद्वाज, सुजाता मजुमदार और अनुज शर्मा के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त अमित कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। सांस्कृतिक संध्या में कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल डकोलढ़ और झाकड़ी, अंबिका पब्लिक स्कूल निरमंड, प्राथमिक स्कूल चिल्लागे, बुशहर बीएड कॉलेज नोगली, प्राथमिक स्कूल तकलेच, राष्ट्रीय विद्या केंद्र दत्तनगर और सेवा भारती रामपुर के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद मेघा, अजय कुमार, पूर्वी, अक्षय नेगी और गौतम ऋषि ने डांस कर दर्शकों को भी नचाया। स्थानीय कलाकार राहुल नेगी, विक्कू राजटा, मनसा पंडित, अरूण चौहान, चमन चौहान, रविंद्र ठाकुर, दीप राम भारद्वाज, किरण, रंजना ठाकुर, निशा, जसवंत, ठाकुर सिंह एंड ग्रुप, महेश ठाकुर, हितेंद्र, किरण कश्यप, दिनेश शर्मा, राजपाल, रंजीत, ओम प्रकाश, रोजी शर्मा, लेश राज, रमेश कटोच, जतिन शर्मा, रीना ठाकुर, हेतराम भारद्वार, राम सिंह फांकर ने भी लोगों को नचाया।
दूसरी संध्या के स्टार गायक इंद्रजीत ने बुद्धूआ मामा..... हिमाचल शोभला.... लाड़ी शाऊणी ऐ.... मीठा बड़ा लागदा मेरी झूरीए..... बाजी लोड़ी महाराज, ढोलकी बाजी लोड़ी.... कायथा यारा जैसे गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। गीता भारद्वाज ने जलेबी खाणी नाथू भाई री.... नाटी लागी नौचदे.... ढीम ढीम ढोलकी.... बुरा नी मानणा मेरी बातो रा... मेरे नी रहिया, तेरी बिना जैसे गानों पर प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके बाद सुजाता मजुमदार ने एक मुलाकात.... मेरी जान.... मनवा... आज जाने की जिद न करो.... सहित कई हिंदी और पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां दी। स्टेज पर अंतिम प्रस्तुति लेकर गायक अनुज शर्मा पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान, तहसीलदार विपिन ठाकुर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, थाना प्रभारी रविंद्र नेगी मौजूद रहे।