आनी क्रिकेट सब सेंटर में एचपीसीए का स्थापना दिवस मनाते खिलाड़ी।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी में बुधवार को एचपीसीए का स्थापना दिवस मनाया गया। क्रिकेट सब सेंटर आनी के कोच प्रेमपॉल ने बताया कि कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्यक्रम मनाया गया।
29 सितंबर 1984 को बीसीसीआई ने एचपीसीए को मान्यता दी थी। सभी प्रशिक्षुओं ने नाटी पर नाचते हुए और मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस मनाया। आनी क्रिकेट अकादमी से पूरे प्रदेश भर में सर्वाधिक खिलाड़ियों को चयन हुआ है।
पिछले करीब पांच सालों से आनी क्रिकेट अकादमी पूरे प्रदेश भर में बेहतर खिलाड़ी दे चुकी है। इसमें सात खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।