फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारंग में तीन मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
जिला किन्नौर के बारंग गांव में मकान में लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की बारंग पंचायत के जालंग में सोमवार रात को एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा। इस अग्निकांड में आठ कमरे जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आग लगने के बाद मची अफरातफरी के बीच युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस कारण उनके दोनों पैरों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है जब बारंग निवासी गोविंद सुख के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच गोविंद सुख के बेटे ने घर से धुआं उठते हुए देखा। इससे परिवार में अफरा तफरी मच गई और सभी ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसी बीच तीसरी मंजिल पर 19 वर्षीय अनुपमा ने आग से बचने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रिकांगपिओ से पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग के दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण आग बुझाने में कोई मदद नहीं कर सके। इस दौरान बारंग के ग्रामीणों ने कूहल से पानी ढोकर आग पर काबू पाने की भरसक प्रयास किया लेकिन लकड़ी का मकान होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरा घर राख के ढेर में तबदील हो गया।
विज्ञापन

घायल युवती को सोमवार देर रात ग्रामीणों और पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए रिकांगपिओ उपचार पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रामपुर के खनेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अग्निकांड में घर के साथ ही कीमती सामान और सभी जरूरी चीजें जल गई हैं। डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रसोई गैस सिलिंडर का फटना माना जा रहा है। इसको लेकर छानबीन की जा रही है।
एसडीएम ने घटनास्थल का किया दौरा
एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता और तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी ने राजस्व टीम के साथ घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। घायल के उपचार के लिए 10,000 राशि जारी की गई है। प्रारंभिक जांच में करीब पच्चास लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें