फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गानवी में छह पंचायतों से जुड़ा अस्पताल, 80 फीट लंबा बेली ब्रिज हुआ तैयार

विज्ञापन
गानवीं अस्पताल को जोडऩे वाला बेली ब्रिज बनकर हुआ तैयार। संवाद
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने 1.35 करोड़ रुपये से स्थापित किया पुल
विज्ञापन

बाढ़ के कारण सीएचसी को जोड़ने वाला पुल हो गया था ध्वस्त
लोगों के लिए मरीजों को अस्पताल पहुंचाना हो गया था मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गानवी में बरसात के दौरान आई आपदा के छह महीने बाद राहत की खबर आई है। गानवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को जोड़ने वाला पुल बाढ़ की चपेट में आ गया था। इस कारण छह पंचायतों के मरीजों की दुश्वारियां बढ़ गई थीं। आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने 80 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार कर दिया है। पुल बनने से ग्रामीणों खासकर मरीजों ने राहत की सांस ली है। अब ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। रामपुर के दुर्गम 15/20 क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले सीएचसी गानवी को पुल से जोड़ा गया है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने 1.35 करोड़ रुपये की लागत से 80 फीट लंबे बेली ब्रिज का साढ़े तीन दिन में निर्माण कार्य पूरा किया है। बाढ़ के चलते जहां मरीजों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो रहा था, वहीं अब गानवी खड्ड पर पुल के निर्माण के बाद एंबुलेंस अस्पताल तक जा सकेगी। गानवी का अस्पताल खड्ड के दूसरी ओर है, जहां सड़क सुविधा नहीं थी। इस कारण लोगों को अस्थायी पुल पर से मरीज को पैदल या पीठ पर उठाकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता था। अब पुल के निर्माण से एंबुलेंस समेत सभी छोटे बड़े वाहन अस्पताल तक जा पाएंगे। पुल के निर्माण से 15/20 क्षेत्र के लोग भी खुश हैं। आपातकाल स्थिति में मरीज को गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की सुविधा मिल गई है। क्षेत्र की छह पंचायतों के लिए सीएचसी गानवी सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल के लिए पुल का निर्माण पूर्ण होने पर 15/20 क्षेत्र की विकास सभा के अध्यक्ष मोहन लाल और अन्य सदस्य भी मौके पहुंचे और खुशी प्रकट की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग के अधिकारी और अन्य टेक्निकल स्टाफ की बहुत ही कम समय में बढि़या पुल बनने पर सराहना की। लोक निर्माण विभाग सराहन के सहायक अभियंता राहुल और गानवीं सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र ने बताया पुल के सिविल और मेकेनिकल कार्य के लिए 1.34 की राशि स्वीकृत हुई थी। इसमें पुल की दोनों तरफ निर्माण ट्रांसपोर्टेशन और दूसरे कार्य को पूर्ण करना था।
विज्ञापन

सीएचसी गानवी को जोड़ने के लिए 80 फीट लंबा बेली ब्रिज तैयार किया गया है। इसके निर्माण में साढ़े तीन दिन का समय लगा। इस पुल की भार क्षमता 40 टन तक की है। भीम सेन नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग मेकेनिकल विंग

गानवीं अस्पताल को जोडऩे वाला बेली ब्रिज बनकर हुआ तैयार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें