फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 400 और 800 मीटर घुड़दौड़ में धर्मपाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
अश्व प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेते अश्वपालक। संवाद
विज्ञापन
गुब्बारा फोड़ में सतीश नेगी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन


जिला परिषद ने किया अश्व प्रदर्शनी का समापन, विजेताओं को नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्षा चंद्रप्रभा नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। समापन समारोह के दौरान अश्व पालकों को प्रोत्साहन करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे पहले अश्व पालकों के लिए गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में सतीश नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद 400 मीटर और 800 मीटर घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर उपमंडल के सुरड़ के धर्मपाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 400 मीटर में सतीश नेगी और 800 मीटर में गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। घुड़दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार नकद पुरस्कार और ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, उप निदेशक डॉ. नीरज मोहन, सहायक निदेशक विनय शर्मा, सतेंद्र वर्मा, जोगिंद्र, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अनिल, डॉ. रशमी ठाकुर और डॉ. कुबेर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्य अश्व प्रजनन लरी का घोड़ा रहा सर्वोत्तम अश्व नर

प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न वर्गों में अश्वों का चयन भी किया गया। इसमें सर्वोत्तम अश्व नर के खिताब से राज्य अश्व प्रजनन लरी के घोड़े का चयन किया गया। इसके अलावा काफनू के किशोर कुमार के घोड़े को सर्वोत्तम स्पीति अश्व मादा चुना गया। दोनों ही विजेताओं को 2500 रुपये नकद और ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। खच्चर जोड़ी में ब्रौ कुल्लू प्रकाश नेगी प्रथम और अमीचंद दूसरे, अनिश तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शनी में इस बाद कुल 222 घोड़ों का पंजीकरण हुआ।

अश्व प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेते अश्वपालक। संवाद

अश्व प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में भाग लेते अश्वपालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें