फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरबल नेगी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत ठंगी-ठोपन मार्ग के विस्तारीकरण काम इन दिनों जोरों पर चल रहा है। बीएडीपी और ट्राइबल सब प्लान के तहत 2.6 करोड़ की लागत से पहले चरण में सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क के विस्तारीकरण होने से पूह खंड की 27 पंचायतों और काजा-स्पीति के हजारों की आबादी को सड़क सुविधा की बेहतर सहूलियत मिल सकेगी। वहीं सामरिक दृष्टि से भी यह मार्ग बेहद महत्वपूूर्ण है।
गौर रहे कि प्राकृतिक आपदा के समय अगर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पांगी, पूर्वणी झूला और ठोपन के आसपास पहाड़ी दरकने से बाधित होता है तो आसानी से इस वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल किया जा सकता है। काजा-स्पीति और पूह खंड के कुन्नोचारंग, पूह के ऋषि डोगरी, नमज्ञा शिपकीला, नेसंग और समदू के विकट भौगोलिक परिस्थितियों में तिब्बत सीमाओं पर तैनात दिनरात देश की रक्षा करने वाली सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के हजारों की आबादी वाले जवानों को भी इसका बेहतर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, मंडल अध्यक्ष कल्पा एडवोकेट प्रविंद्र सिंह नेगी, मंडलाध्यक्ष पूह सुभाष छोरज्ञा, मंडल अध्यक्ष निचार संजय नेगी, प्रधान पांगी कालजांगमणी, प्रधान रारंग राजेंद्र नेगी, उपप्रधान आकपा हरीश नेगी, प्रधान जंगी श्याम गोपाल नेगी, प्रधान लिप्पा हरीशा नेगी, प्रधान आसरंग मनोज कुमारी और प्रधान नेसंग चंद्र भगती नेगी सहित जिले के कई अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व और सूरत नेगी के प्रयासों से विकास को नए पंख लगे हैं। जिले की सड़कों की भी बराबर मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के एसडीओ कल्पा अशोक नेगी ने कहा कि 2022 फरवरी माह तक पांगी-ठोपन सड़क का कार्य पूरा किया जाएगा। सड़क विस्तारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें