फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में धूमधाम से मनाया गया हिमाचल दिवस

विज्ञापन
किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 75वां हिमाचल दिवस समारोह किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी प्रसारित किया गया। डॉ. हंसराज ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व हिमाचल पुलिस विभाग के उप निरीक्षक आशा राम ने किया। परेड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, हिमाचल पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस और स्काउटस एंड गाइड ने भाग लिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व आईटीबीपी मैदान पर डॉ. हंसराज का स्थानीय लोगों, पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्यों और जिला प्रशासन ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। डॉ. हंसराज ने कहा कि हिमाचल का गठन और पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश सहित किन्नौर जिले ने अभूतपूर्व विकास किया है। जिले के विकास में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने जिलावासियों और जिला प्रशासन को कोविड के दोनों टीके लगाने में देशभर में प्रथम स्थान पर आने के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह पर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, कल्पा पंचायत समिति के अध्यक्ष गंगा राम, आईटीबीपी की 17वीं बटालियन के कमांडेंट देवेंद्र कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष कुमार, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स
राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिले को 2 पुरस्कारों से नवाजा। कोविड टीकाकरण में देशभर में प्रथम आने पर सिविल सर्विस अवॉर्ड से उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक को सम्मानित किया गया है। विश्व के सबसे बडे़ लोकतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को प्ररेणास्रोत पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें