फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर को मिला सिविल सर्विस पुरस्कार

विज्ञापन
चंबा में आयोजित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्नौर के उपायुक्? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला किन्नौर को सिविल सर्विस पुरस्कार 2022 दिया। किन्नौर जिला कोविड-19 के दोनों टीके लगाने में देशभर में प्रथम स्थान पर रहा है। इसी उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सर्विस अवॉर्ड 2022 के लिए चुना था। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह पुरस्कार जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स और स्थानीय लोगों के सामूहिक परिश्रम का फल है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें