संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में अभिभावक-प्राध्यापक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय परिसर में हुई सभा में हेमलता दुलटा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता को संरक्षक, श्याम सिंह को उपाध्यक्ष, प्रो. विजय लक्ष्मी को सचिव और रीना को सह-सचिव चुना गया। बेबी को मुख्य सलाहकार, ललिता को कोषाध्यक्ष और डॉ. संदीप ठाकुर को अंकेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संघ का उद्देश्य महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी संवाद कायम करना है। प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संघ विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।