फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर के लोगों को नववर्ष में मिलेगी क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 करोड़ से बनेगा पांच मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक
विज्ञापन


गंभीर रोगियों को अब नहीं करना पड़ेगा रामपुर और शिमला रेफर

50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक में मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में आपातकाल और गंभीर मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। ऐसे में गंभीर बीमारियों और आपात के मरीजों को रामपुर और शिमला के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सैकड़ों किलोमीटर दूरी कई बार मरीजों की जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसे में जिले में क्रिटिकल केयल ब्लॉक का खुलना वरदान साबित होगा। नववर्ष में जिले के लोगों को बहुमंजिला क्रिटिकल केयल ब्लॉक का लाभ मिलेगा। करीब 25 करोड़ रुपये से बनने वाले भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

जनजातीय जिला किन्नौर में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से आज भी कई खामियां हैं। खासकर आपात और गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को यहां उपचार की सुविधा नहीं मिल पाती। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से गंभीर मरीजों को शिमला और रामपुर रेफर किया जा रहा है, लेकिन अब क्षेत्रीय अस्पताल के साथ क्रिटिकल केयल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। पांच मंजिला इस भवन में 50 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें स्पेशल वार्ड, दो लिफ्ट, रैंप, महिला और पुरुष के आईसोलेशन वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, दस बिस्तरों का आईसीयू, दस बिस्तरों का एचडीयू, एक्सरे रूम, अल्ट्रासाउंड, वेटिंग रूम, पुलिस सहायता कक्ष, ड्यूटी रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बताते चलें कि इस क्रिटिकल केयर ब्लॉक में हादसे के मरीजों सहित टीबी, निमोनिया, सांस, गुर्दा आदि गंभीर बीमारियों के मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। साथ ही सर्जरी विभाग से संबंधित ऑपरेशन भी होंगे। यहां भर्ती होने वाले मरीज को दूसरे ब्लॉक में भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उसकी सारी जांच और इलाज एक ही छत के नीचे होगा। बताते चलें कि क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर रूप से बीमार रोगियों को रखा जाता है। उनकी देखभाल विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी करते हैं। मरीज के स्वास्थ्य की समय-समय पर निगरानी की जाती है। मरीजों को 24 घंटे की कड़ी देखभाल में रखा जाता है। इसे गहन देखभाल इकाई या आईसीयू के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग ने इस बहुमंजिला भवन की डीपीआर तैयार कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल के साथ बहुमंजिला क्रिटिकल केयर भवन निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर दी है। इस वर्ष वर्किंग सीजन में भवन का निर्माण का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि क्रिटिकल केयल ब्लॉक बनने से जिले के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। ब्लॉक में डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ के 25 पद स्वीकृत होंगे, जिसे मिलाकर क्षेत्रीय अस्पताल और यहां कुल 100 डॉक्टर व स्टाफ कर्मी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें