फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज भवन निर्माण में जुटे मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोरोना वायरस में कर्फ्यू और लॉकडाउन में ढील देने के बाद उपमंडल के कई स्थानों पर निर्माण का शुरू हो गए हैं। ज्यूरी के कोटला में इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भी कार्य शुरू कर दिया है। उपायुक्त शिमला के निर्देशों के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपायुक्त शिमला के निर्देशों के बाद कार्य शुरू करने से पहले कोटला इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण में लगे सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच करवाई गई। बीएमओ रामपुर के निर्देशों के तहत पीएचसी ज्यूरी की डॉ. स्मृति ने कार्य स्थल पर जाकर वहां कार्य में लगे करीब 52 मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा। स्वास्थ्य टीम ने जांच में सभी मजदूरों को स्वस्थ पाया। डॉ. स्मृति ने बताया कि सभी मजदूर काफी पहले से वहां कार्य कर रहे थे। कार्य स्थल पर जांच में सभी मजदूरों स्वस्थ पाए गए। लोक निर्माण विभाग के जेई राकेश चंदा ने बताया कि कार्य शुरू करने से पहले निर्माणाधीन भवन और यहां रहने वाले मजदूरों के ठिकानों को सैनिटाइज करवाया गया। सभी मजदूरों को मास्क की व्यवस्था ठेकेदार की ओर से की गई है और मजदूरों को निर्माण कार्य में लगा दिया गया है। ज्यूरी पुलिस चौकी प्रभारी चमन नेगी ने बताया कि जिन विभागों को लॉकडाउन में छूट दी गई है, वे प्रशासन की ओर से तय किए गए नियमों का पालन कर ही निर्माण कार्य करें। नायब तहसीलदार सराहन प्यारे लाल नेगी ने बताया कि लेबर की स्क्रीनिंग करने के बाद ही कार्य करने की मंजूरी दी गई है। प्रशासन के नियम और शर्तों का सभी कार्य स्थलों पर पालन करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें