फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में 20 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय केंद्रीय पाठशाला नारकंडा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा खंड कुमारसैन अनिल अग्रवाल ने की। शिविर में शिक्षा खंड कुमारसैन और ननखड़ी से लगभग 20 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की चिकित्सा जांच की गई। उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण और यंत्रों की सिफारिश की गई।
विज्ञापन


चिकित्सा शिविर का संचालन समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश, एएलआईएमसीओ के सहयोग से किया गया। शिविर में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा हंस राज, केंद्रीय मुख्य शिक्षक प्रताप भैक और स्पेशल एजुकेटर प्रियंका गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड समन्वयक स्त्रोत कुमारसैन की ओर से लेखाकार राहुल ठाकुर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें