कुंगश में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। आनी खंड की कुंगश और पोखरी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। कुंगश में डॉ. यशपाल राणा ने 32 और पोखरी पंचायत में डॉ. ललित ने 30 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान जिन महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें चिकित्सकों ने उचित दिशा-निर्देश जारी किए।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल राणा और डॉ. ललित ठाकुर ने कहा कि सप्ताह में एक बार एक पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इस मौके पर कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर, वार्ड सदस्य भीम सैन, रोशनलाल, सीमा, दीपा, योग शिक्षक जीवानंद और आशा वर्कर उमा देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।