महिला कर्मचारी पांगी में मतदाताओं को सैनिटाइज करते हुए। -संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांगी बूथ हर मतदाता के हाथ सैनिटाइज कर मतदान करवाया गया। पोलिंग बूथ पर महिला कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना से बचाव का संदेश भी दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।
इसको देखते हुए मतदान केंद्र संख्या 43 और 44 में जो भी मतदाता मतदान करने पहुंचे उनके स्कूल गेट पर ही हाथ सैनिटाइज किए गए। मतदान करने पहुंची शीला देवी नेगी, रानी, श्याम सिंह, बाबू राम, रामस्वरूप और शेर सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की।