फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएफ ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना

विज्ञापन
रामपुर में दौड़ से पहले सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलवाते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को रामपुर में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के धावकों ने पसीना बहाया। शुक्रवार सुबह पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के खेल मैदान से मुख्यातिथि वन विभाग के मुख्य कंजरवेटर अजीत ठाकुर ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे। दौड़ शुरू करने से पूर्व मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

हाफ मैराथन के अंडर-14 छात्र वर्ग में कुशाल पहले स्थान पर रहे। हिमांशु ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में स्नेह ने पहला, कृतिका ने दूसरा और रिधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 छात्र वर्ग में सोम शर्मा प्रथम, विक्रम ठाकुर द्वितीय और गौरव शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में दिव्यांका ने पहला, तनीषा ने दूसरा और शबनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-30 छात्र वर्ग में करनैल ने पहला, देवानंद ने दूसरा और गुलमोहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सुजाता ने पहला, साक्षी ने दूसरा और मुस्कान को तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन पुरुष वर्ग में अमित कटोच ने पहला, मनजीत सिंह ने दूसरा और युवराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन महिला वर्ग में उपमा ने पहला, अमिता ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशासन की ओर से 8 मई को पुरस्कार भेंटकर नवाजा जाएगा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और सभी युवाओं को हर खेलकूद स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल से जहां अनुशासन की सीख मिलती है, वहीं आपसी भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में शारीरिक रूप से फिट रहना आवश्यक है। वहीं, मुख्यातिथि अजीत ठाकुर ने मैराथन और रेडक्रॉस मेला आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर किसी कार्यक्रम को आयोजित करना ही सकुशल प्रशासन को दर्शाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीएमओ डॉ. आरके नेगी, बीपीईईओ हेमलता, विनय शर्मा, तन्मय शर्मा, पीपी दुल्टा, दुर्गा प्रसाद, विनोज नेगी, सुभाष, यशपाल और ज्योति सानी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें