हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ की अंतर सदन स्पर्धा में भाग लेते छात्र
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहडू़ में वॉलीबाल और नृत्य की अंतर सदन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल स्पर्धा के छात्रा वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। इसमें कृतिका, ऋतुल, नव्या, आर्या, महक ठाकुर और ईशिका शर्मा ने भाग लिया।
स्पर्धा में येलो हाउस दूसरे स्थान पर रहा। इसमें सृष्टि, यशस्वी, लविशा, आक्षी, हर्षिता और नेहा ने भाग लिया। वॉलीबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में भी ग्रीन हाउस अव्वल रहा। इसमें अंचित शर्मा, आकर्ष चौहान, आर्यन चौहान, राघव ठाकुर, अधर्व भोकटु और कृष टीम के सदस्य रहे। ब्लू हाउस दूसरे स्थान पर रहा। इस टीम में आयुष, आर्यन, युवराज, नितिन, प्रिंस और उत्कर्ष शामिल रहे।
एकल नृत्य प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कक्षा प्रथम से शिवांश ने पहला स्थान हासिल किया जबकि अथर्व दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी कक्षा से प्रियांश शर्मा प्रथम और अरनव बनटा दूसरे स्थान पर रहे। तीसरी कक्षा से सिद्धार्थ प्रथम और दिवांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल नृत्य छात्रा वर्ग में कक्षा प्रथम से वैदिका प्रथम, अनुष्का शर्मा ने दूसरे, दूसरी कक्षा से प्रज्ञा प्रथम, अनन्या दूसरे स्थान रही। तीसरी कक्षा से डिगाग्ना प्रथम और पलक ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और प्रधानाचार्या रंजू शर्मा भी उपस्थित रहे।