चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के पुलवाहल के समीप गले मिलते समय दो दोस्त खाई में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है जब चौंरीधार निवासी शशि (22) और जालौना का रहने वाला वीरेंद्र (28) सड़क पर एक दूसरे मिले और गले मिलने लगे। इसी दौरान दोनों असंतुलित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। यहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को गिरते देखा और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर दोनों को चौपाल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां शशि ने यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वीरेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।