रोहडू़। युवक मंडल चडोल की आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब घासी टीम के नाम रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में घासी की टीम ने देयोरी की टीम को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान घयाल क्षेत्र की जन समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष विनय भखटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।