फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाद-विवाद में गौतम बुद्ध सदन पहले स्थान पर

विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड एमएड कॉलेज नोगली में वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेते प्रशिक्षु। स्रोत : संस्थ
विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड एमएड एवं डिग्री कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतिभागियों ने बताया कि पंचायतीराज व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करती है। स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार देती है। प्रतियोगिता में एकलव्य, गौतम बुद्ध, कौटिल्य और अर्जुन सदन के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। इसमें गौतम बुद्ध सदन ने प्रथम और एकलव्य सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रबंधन समिति ने आयोजन टीम, विशेषकर सहायक प्रो. ईश्वर्या चौहान, मोनिका रैना, अजय स्नेही और यशवंत ठाकुर को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पंचायतीराज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें