आदर्श युवा मंडल गाड़ सफाई अभियान के दौरान
- फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। रविवार को विकास खंड आनी के आदर्श युवा मंडल गाड़ के सदस्यों ने गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान रास्तों की सफाई के साथ ही पेयजल स्रोतों को साफ किया गया।
उन्होंने कहा कि गर्मी के समय में पेयजल स्रोतों को साफ किया जाता है ताकि लोगों को पेयजल समस्या से न जूझना पड़े। इस मौके पर युवा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण, राजेश, शालू, विपिन, मिंटू,अंशु, सूरज, नीशू, सारिका और गुनगुन सहित अन्य मौजूद रहे।