फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल-कबड्डी में श्रीखंड युवा मंडल ढमार प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। निरमंड में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की ओर से आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता मेें कबड्डी और वॉलीबाल में श्रीखंड युवा मंडल ढमार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में महिला मंडल कथांडा ने बाजी मारी। समापन समारोह में निरमंड पंचायत प्रधान विकास शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में युवा मंडल बगना, युवा मंडल बागीपुल, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बसवारी, नोडल युवा मंडल टिकरू, श्री खंड युवा मंडल ढमार, युवा मंडल निरमंड, अंबिका एनर्जी क्लब निरमंड, आईटीआई निरमंड, निरमंड कॉलेज, महिला मंडल शरण, महिला मंडल कथाडा, महिला मंडल झियारा ने भाग लिया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़ और महिला रस्साकशी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं युवा मंडल निरमंड ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में युवा मंडल बागीपुल ने पहला और अंबिका एनर्जी क्लब निरमंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की कबड्डी में झियारा ने पहला और कथांडा ने दूसरा स्थान झटका। रस्साकशी में महिला मंडल शरण और महिला मंडल कथांडा को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू जिला युवा समन्वयक सोनिका चंद्रा, नोडल युवा मंडल टिकरू प्रधान गंगाराम, कमलेश ठाकुर, ममता, मोहन भारती और मदन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें