फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद्य यंत्रों की धुनों पर रखी गई गुडारू महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
गिल्टाड़ी में देवता गुडारू के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्र तिष्ठा में मौजूद देवताओं के साथ देवल? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। जुब्बल तहसील के तहत गिल्टाड़ी गांव में वाद्य यंत्रों की धुनों और देव नृत्य के साथ देवता गुडारू महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिखा पूजन की रस्म निभाई गई। इस दौरान दली से देवता पवासी, ठडियार से देवता बड़ा पवासी और तीन महासू देवताओं के डोरिया (निशान) विशेष रुप से मौजूद रहे। शिखा पूजन की रस्म देखने के लिए गिल्टाड़ी में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवनिर्मित मंदिर परिसर में बीते पांच दिनों से यज्ञ का आयोजन किया जा था। रविवार को यज्ञ में पूर्ण आहुति भी दी गई। सुबह करीब नौ बजे शिखा पूजन की रस्म देवताओं के आगमन के साथ स्थानीय देवता गुडारू की उपस्थित में हुई। इस दौरान देवलु पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देवताओं का मिलन और देवलुओं के साथ नृत्य रहा।
इस दौरान सभी देवलुओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से धाम की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर के निर्माण में करीब सात वर्षों का समय लगा है। मंदिर के खजांची ओम प्रकाश किमतेटा और अनुष्ठान आयोजन कमेटी के अध्यक्ष महावीर जगटा ने बताया कि सोमवार 13 जून को मेहमान देवताओं की विदाई का कार्यक्रम उछड़-पाछड़ की रस्म निभाई जाएगी। अनुष्ठान का सफल आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें