शिंगला हेलीपैड के साथ जंगल में फैली आग। स्रोत : जागरूक पाठक
तेज हवाओं से साथ बढ़ रही आग, वन संपदा को पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार शाम को शिंगला पंचायत स्थित हेलीपैड के पास जंगल में आग लग गई। तेज हवाओं के साथ आग की लपटों ने पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया।
शिंगला हेलीपैड के साथ लगता जंगल में रविवार को आग लग गई। देखते ही हवा के साथ आग ने समूचे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। चीड़ के पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके रवाना हो गई। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी रहे।