फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नानण-नवारू-बौंडा सड़क पर एक साल से बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों, मरीजों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और निगम प्रबंधन से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। धार्मिक स्थल सराहन और मां भीमाकाली माता मंदिर को जोड़ने वाली नानण-नवारू-बौंडा वैकल्पिक सड़क पर एक साल से पथ परिवहन निगम की बस सेवा ठप है। इससे विद्यार्थियों, मरीजों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दशा भी दयनीय बनी हुई है।
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के कोषाध्यक्ष अमोलक राम ने कहा कि सड़क पर सफर करना जोखिमों भरा बना हुआ है। बीते लंबे समय से करीब साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क की दशा न सुधरने से लोग परेशान हैं। बस सेवा ठप होने से नानण, नवारू, नैणी, घराली और बौंडा गांव के ग्रामीणों को परेशानियां पेश आ रही हैं। सड़क टारिंग की आवश्यकता है। कच्ची और बदहाल सड़क पर सफर करना जोखिमों भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी ज्यूरी से सराहन मुख्य सड़क बंद होती है, तो वाहनों की आवाजाही के लिए इसी सड़क का उपयोग किया जाता है। इसके बावजूद सरकार और विभाग इस महत्वपूर्ण सड़क की पूरी तरह अनदेखी कर रहा है। भजन सिंह, बुद्धि राम, अमरजीत, महेंद्र सिंह, हरी सिंह, कृति देवी, शीला देवी और माया सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने, सुरक्षा दीवारों का पुनर्निर्माण करने, पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने और शीघ्र बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। उधर, सहायक अड्डा प्रभारी रामपुर कुशल ने कहा कि सड़क की हालत ठीक न होने के कारण बस सेवा बंद चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें