फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 70 मेगावॉट की पांच बिजली परियोजनाओं में नौ दिनों से उत्पादन ठप

विज्ञापन
बिजली बोर्ड के गानवी स्टेज वन की क्षतिग्रस्त सडक़ और पुल। संवाद
विज्ञापन
बिजली बोर्ड, सरकार और निजी कंपनियों को पहुंचा करोड़ों रुपये का नुकसान
विज्ञापन


गानवी खड्ड में 31 जुलाई को बाढ़ में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से पांचों परियोजनाएं हुईं बंद

मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। गानवी खड्ड में सिल्ट बढ़ने के बाद नौ दिन से बिजली परियोजनाओं में बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ा है। 70 मेगावॉट की पांच बिजली परियोजनाओं में उत्पादन ठप होने से बिजली बोर्ड और सरकार को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। गानवी खड्ड में बिजली बोर्ड की साढ़े बाइस मेगावॉट गानवी स्टेज-1, दस मेगावॉट गानवी स्टेज-2, निजी परियोजना नंती हाइड्रो 14 मेगावॉट, सूर्यकांता 14 मेगावॉट और कुर्मी एनर्जी नौ मेगावॉट की पांच बिजली परियोजनाएं हैं। 31 जुलाई की रात को बाढ़ के बाद सिल्ट बढ़ने से सभी परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन पूरी तरह ठप है। खड्ड में आई बाढ़ के कारण बिजली बोर्ड की गानवी स्टेज-1, स्टेज-2 में बाढ़ ने इनटेक, रिजर्वायर, पुल और सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले नौ दिनों से गानवी खड्ड में बनी 70 मेगावॉट की पांच परियोजनाओं में उत्पादन ठप होने से बिजली बोर्ड, प्रदेश सरकार और निजी कंपनियों को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। बिजली बोर्ड की गानवी परियोजना के रेजिडेंट इंजीनियर आशुतोष ठाकुर ने बताया कि बाढ़ के कारण खड्ड में सिल्ट की मात्रा काफी ज्यादा है। वर्तमान में भी सिल्ट की मात्रा पांच हजार पीपीएम है, जबकि परियोजना चलाने के लिए सिल्ट की मात्रा दो हजार पीपीएम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। गानवी स्टेज-1 में इनटेक को भी नुकसान हुआ है और स्टेज-2 में सडक़ और पुल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड ने बाढ़ आने पर हूटर बजाकर लोगों को जगाकर बचाया

गानवी खड्ड में 31 जुलाई की रात को पानी का स्तर बढ़ते ही बिजली बोर्ड के गानवी स्टेज-2 ने हूटर बजाकर गानवी के ग्रामीणों को रात में जगाया और ऊंचाई पर बने बोर्ड के रेस्ट हाउस में रात को रहने की व्यवस्था की। गानवी परियोजना के रेजिडेंट इंजीनियर आशुतोष ने बताया गानवी स्टेज-2 में रात की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने पानी का स्तर बढ़ते ही हूटर बजाकर आधी रात लोगों को जगाया। इस कारण लोगों के घर- संपत्ति तो बह गए, परंतु कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

बिजली बोर्ड के गानवी स्टेज वन की क्षतिग्रस्त सडक़ और पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें