फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी के श्वाड़ में पांच मंजिला हार्डवेयर स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
आनी के श्वाड में पांच मंजिला हार्डवेयर स्टोर में रविवार दोपहर बाद भड़की आग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर श्वाड़ के समीप एक पांच मंजिला भवन में आग लग गई। इसमें हार्डवेयर की दुकान और हार्डवेयर के स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे श्वाड़ स्थित चंदन शर्मा के हार्डवेयर स्टोर की निचली मंजिल से अचानक आग भड़क गई। आग की सूचना आनी स्थित अग्निशमन विभाग की चौकी में दी गई। इसके तुरंत बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। मगर इससे पूर्व दुकान और स्टोर में रखा लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
आग लगने से प्लाइवुड, पानी की खाली टंकिया, रबड़, प्लास्टिक से निर्मित लाखों का सामान पेंट सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया है। दोपहर के बाद लगी आग को बुझाने स्थानीय लोग भी पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दलीप शर्मा की अगुवाई में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग के कारणों और नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें