फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मीरू के जंगल में आग लगने से 60 हेक्टेयर में वन संपदा राख

विज्ञापन
मीरू गांव   के जंगज  में लगी आग ।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण आग बुझाने में जुटे
विज्ञापन

ड्रोन के माध्यम से भी आग पर काबू पाने का किया जा रहा प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिले के मीरू गांव के जंगल में शुक्रवार को आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच के साथ एक स्थानीय व्यक्ति के सेब के पौधे सहित घास जल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरू के जंगल में आग लगने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। मीरू के जंगल और घासनी के साथ चिलगोजा के अमूल्य वृक्षों में आग लगे एक दिन बीत चुका है, लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। वन विभाग कल्पा के आरओ मनमोहन सिंह नेगी सहित क्यूआरटी टीम, आठ अग्निशमन विभाग के जवान, रिकांगपिओ और भावानगर से एक आपदा मित्र वालंटियर और 40 मीरू गांव से ग्रामीण आग बुझाने का कार्य कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक 80 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है। तेज हवा चलने से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मीरू के प्रधान नरेंद्र मोइलास ने बताया कि आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति के सेब के पौधों सहित पशुओं के लिए रखा चारे और स्कूल भवन को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उधर, नायब तहसीलदार टापरी चैन राम ने बताया कि आग लगने के कारण पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं जिसके कारण मीरू प्राइमरी स्कूल भवन को 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें