फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा बाजार में दुकान में आग लगने से जला हजारों का सामान

विज्ञापन
नेरवा बजार में आग से क्षतिग्रस्त दुकान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा में बुधवार सुबह के समय आग लगने से एक दुकान लग गई। इस घटना में दुकान के भीतर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे की बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब आसपास के दुकानदारों ने दुकान के सामने वाले एक कोने से धुएं उठते हुए देखा। उस समय दुकान मालिक मलिक अख्तर कही जाने की तैयारी कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों और पुलिस की टीम ने दुकान के तख्ते तोड़कर भीतर पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है क्योंकि जिस जगह से आग की लपटें उठती देखी गई, उसी स्थान पर एक लकड़ी तख्ते पर बिजली का मीटर भी लगा था। तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह चौधरी ने बताया कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद ही नियमों के तहत प्रभावित को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें