फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जमीन बेदखली को लेकर लूहरी में गरजे किसान-बागवान, डीएफओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
लूहरी में मांगों को लेकर रोष रैली निकालते किसान-बागवान। संवाद
विज्ञापन
किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने चेताया, मांगें नहीं मानी तो लूहरी बाजार को करेंगे बंद
विज्ञापन

सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। गरीब किसानों की जमीन से बेदखली, घरों की तालाबंदी और मकानों को गिराने को लेकर किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले किसानों ने लूहरी में धरना-प्रदर्शन किया। आनी और निरमंड से आए किसानों ने लूहरी बाजार में रोष रैली निकाली। इसके बाद डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। सभा और संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो लूहरी बाजार को बंद किया जाएगा। किसानों और बागवानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है, जिससे गरीब वर्ग का शोषण हो रहा है। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों-बागवानों के हित में काम करने के बजाय मात्र दिखावा कर रही हैं। जमीन की बेदखली, घरों की तालाबंदी और मकानों को गिराना गरीब किसानों की हत्या के समान है। आपदा के समय राहत देने के बजाय दोनों सरकारें किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

जिला किसान सभा शिमला के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि दोनों सरकारें आपदा पीड़ित किसानों को पुनर्वास और पुनर्स्थापना के नाम पर छल रही हैं। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने चेतावनी दी है कि यदि बंसीलाल के हेलनेट को वापस नहीं किया गया, तो लूहरी में दिन-रात मोर्चा लगाया जाएगा। सभा ने घोषणा की है कि किसान सभा और सेब उत्पादक संघ इस महीने आनी और निरमंड में अधिवेशन आयोजित करेंगे। इसमें आगे के संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। सीटू जिला सचिव कुल्लू एवं आनी संयोजक पदम प्रभाकर भी इस संघर्ष में शामिल हुए और किसानों की मांगों का समर्थन किया। किसान संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं, तो लूहरी बाजार को बंद करने का आह्वान किया जाएगा। इस घेराव में सैकड़ों किसानों-बागवानों सहित जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर, प्रताप ठाकुर, मिलाप, विक्रम, तुला राम, रंजीत, हेमराज, रमेश, दुर्गा चंद और विवेक समेत अन्य मौजूद रहे।

लूहरी में मांगों को लेकर रोष रैली निकालते किसान-बागवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें