फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन युवकों से 3.950 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में पुलिस ने तीन युवकों से 3.950 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस की टीम ने छैला बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर नाका लगाया था। इसी बीच एक बोलेरो कैंपर को रोका। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। तीनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस के कर्मियों ने शक के आधार पर युवकों की तलाशी ली, तो 3.950 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अक्षित चौहान निवासी गांव कलबोग, पारुष डोगरा निवासी गांव मेल और विनीत निवासी गांव बगैन तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें